जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

परीक्षा समाप्ति के दिन बीबीए द्वितीय वर्ष 2024 कापरीक्षा परिणाम घोषित

जबलपुर दर्पण। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बी.बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर 2024 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त परीक्षा के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा आज 19 जून, 2024 को प्रातः पाली में समाप्त हुई है। बी.बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर 2024 परीक्षा (एन.ई.पी.) में कुल 800 परीक्षार्थी में से 749 उत्तीर्ण हुए एवं परीक्षा परिणाम लगभग 94 प्रतिशत रहा। विदित हो कि पूर्व में भी विश्वविद्यालय द्वारा एन.ई.पी. के 04 परीक्षा परिणाम अंतिम प्रश्न पत्र के दिन एवं 03 परीक्षा परिणाम दूसरे दिन जारी किये गये थे। इस प्रकार सर्वप्रथम बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. के सभी परिणाम जारी करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है।

माननीय कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के नए पाठ्यक्रमों बी.काम., बी.काम. (कम्प्यूटर एप्लीकेशन), बी.एससी (गणित समूह), बी.एससी (जीव विज्ञान समूह), एम.बी.ए. (एक्जीक्यूटिव) एवं अन्य सर्टिफिकेट, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को सत्र 2024-25 से शामिल किया जा रहा है। अतः विश्वविद्यालय इनकी परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर शीघ्रातिशीघ्र उनके परिणाम जारी कर अपने ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को भलीभूत करने का निरंतर प्रयास करेगा।

माननीय कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुनः प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. दीपेश मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि टंडन, उपकुलसचिव श्री अभयकांत मिश्रा, डॉ. नरेन्द्र शुक्ला एवं सहायक कुलसचिव श्रीमती सुनीता देवड़ी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88