जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधारताल पुलिस की अवैध वसूली

जबलपुर संवाददाता। अधारताल पुलिस के द्वारा क्षेत्र की अति आवश्यक सेवाओं के तहत मिली छूट में खुली दुकानों से अधारताल पुलिस के द्वारा अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है ,अधारताल थाने में पदस्थ मनीष गोस्वामी एवं संजय दिक्षित द्वारा भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष काकू नारंग की दुकान पर आकर लॉकडाउन में दुकान खुली होने पर उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा 5000 रुपये की अवैध वसूली की मांग की गई है। जब उनसे पूछा गया कि हम लोग किस गलती के लिए पैसे दें आपको तो वह बोलते हैं लोक डाउन में दुकान खोल रखी है।जब हमने उनसे बोला कि कलेक्टर साहब का आदेश है,दूध की दुकान खुली रह सकती है। क्योकि दूध व्यवसाय अति आवश्यक श्रेणी में आता है,तो बोलने लगे कि कलेक्टर कमिश्नर एसपी आईजी सब मेरी जेब मेंहै,जिसको हमारी शिकायत करना हो कर दो दुकान खोलने के पैसे तो आपको देने होंगे,जब पैसों की मांग पूरी नहीं की गई तो मास्क के नाम पर चालान काटे गए एवं दुकान के कर्मचारी को गाली गलौज कर मारपीट करके थाने में ले जाकर बंद कर दिया जब काकू नारंग कर्मचारी को छुड़वाने के लिए थाने गये तो मनोज गोस्वामी एवं संजय दिक्षित द्वारा अभद्रता की गई एवं दुकान सील करने की एवं मामले में फंसा देने की धमकी दी गई, जिला पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं घटित ना हो जिसे पुलिस विभाग की छवि खराब हो और इस घटनाक्रम में जो भी दोषी पाए जाते हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88