जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कोर्ट मैरिज को लेकर कलेक्ट्रेट में हंगामा

जबलपुर दर्पण। कलेक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय में आवेदन के बाद आज एक प्रेमी जोड़ा कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। लड़की के परिजनों ने विवाह का विरोध करते हुए कहा कि लड़का बहला फुसलाकर लड़की से शादी कर रहा है, लड़का-लड़की दोनों बालिग है, शादी को लेकर यह बात भी सामने आ रही कि लड़का-लड़का अलग-अलग समुदाय के हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में विवाद की स्थिति होने पर पुलिस बुलाना पड़ी। पुलिस दोनों पक्ष को समझाती रही ।



