केपी मेकअप स्टूडियो द्वारा गरबा नाइट प्रैक्टिस का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। केपी मेकअप स्टूडियो द्वारा आयोजित गरबा नाइट प्रैक्टिस का आयोजन इस वर्ष भी भव्य रूप से प्रारंभ हो चुका है। 21 सितंबर से शुरू हुआ यह कार्यक्रम गोकुलधाम मैरिज गार्डन, न्यू रामनगर, अधारताल में हो रहा है और 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस गरबा प्रैक्टिस में जबलपुर के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो नवरात्रि के लिए अपने नृत्य कौशल को निखारने में जुटे हुए हैं। आयोजन का उद्देश्य गरबा प्रेमियों को मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
4 अक्टूबर को होगा गरबा नाइट का भव्य फाइनल
4 अक्टूबर को केपी मेकअप स्टूडियो द्वारा गरबा नाइट का भव्य फाइनल आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, उन्हें गिफ्ट्स भी प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक कामना श्रीवास, अलका दुबे, भावना कनौजिया, निधि परोहा और अभिलाषा कोरी हैं।
आयोजन में जबलपुर दर्पण मीडिया पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है, जिससे यह कार्यक्रम और भी व्यापक और सफल हो रहा है।



