वन माफियाओं की गुंडागर्दी

वन कर्मियों की शिकायत पर बाप-बेटों सहित चार पर प्रकरण कायम,फिलहाल आरोपी फरार
उमरिया। इमारती लकड़ी की अवैध कटाई को रोकने जब वन अमला मौके पर पहुंचा,तब वन माफियाओं ने गाली गलौज कर मारपीट की है,साथ ही पास रखे मोबाइल एवम गाड़ी को भी जमकर नुकसान पहुंचाया है।इस मामले में चंदिया वन विभाग अंतर्गत पदस्त पीड़ित बीट गार्ड की शिकायत पर ग्राम सलैया निवासी कमलेश पिता आनंद प्रताप सिंह,लकी पिता नरेश सिंह एवम आरोपी कमलेश के दोनो पुत्रो के विरुद्ध अपराध क्रम 173/21 धारा 294,332,353,186,427,34 ताहि एवम 3(1)(द),3(1)(ध),3(2)(5)(ए) एससी एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
अखडार क्षेत्र के पीएफ 38 में थे वन माफिया सक्रिय-आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे वन माफियाओं के हौसले पस्त होने का नाम नही ले रहे,बल्कि अब तो वन अधिकारियों एवम कर्मचारियों पर भी हमला करने से परहेज नही कर रहे। इस मामले में बताया जाता है कि पीड़ित बीट गार्ड अखडार वन क्षेत्र के पीएफ 38 में सुरक्षा श्रमिको के साथ भृमण कर रहा था,तभी आरोपी ग्राम बड़ीसलैया निवासी कमलेश सिंह इमारती लकड़ी शाल का वृक्ष काटकर ट्रैक्टर से अवैध परिवहन की तैयारी कर रहा था,तभी मौके पर पहुंच फरियादी बीट गार्ड ने ऐसा करने से मना किया,तो आरोपी आग बबूला हो गया,और जातिगत गाली गलौज करते हुवे मौके से ट्रैक्टर समेत अन्यत्र फरार हो गया।इस मामले की खबर बीट गार्ड ने चंदिया परिक्षेत्र अधिकारी योगेंद्र तिवारी एवम सहायक परिक्षेत्राधिकारी रवींद्रनाथ तिवारी को दी,जिसके कुछ देर बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौके से भागे ट्रैक्टर को ग्राम सलैया में धर दबोचा,परन्तु कार्यवाही के दौरान आरोपी कमलेश एवम उनके दो पुत्र साथ ही स्थानीय ट्रैक्टर चालक लकी सिंह गाली गलौज कर वन अधिकारियों से मारपीट करने लगा।अच्चानक हुवे हमले में घायल वन कर्मियों के साथ वन माफियाओं ने इतना ही नही किया,बल्कि फरियादी वन कर्मी की वर्दी फाड़ दी,मोबाइल तोड़ दिया साथ ही सहायक परिक्षेत्राधिकारी रवींद्रनाथ तिवारी की मौके पर मौजूद चार पहिया हुंडई आई-10 को भी क्षतिग्रस्त किया है।पुलिस अब इस मामले में तफ्तीश कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है,फिलहाल सूत्रों की माने तो सभी आरोपी फरार है।



