श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । बीते दिवस कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का नर्मदा तटो पर उमड़ा जनसैलाब अल सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा तटो पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई और पूर्ण विधि विधान मंत्र उच्चारण के साथ मां नर्मदा मैया जी की पूजन अर्चन किया ऐसा बताया गया है कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करके आज तक की डुबकी लगाते है जिसका विशेष पुण्य मिलता है इस दिन गंगा स्नान को बहुत पुण्यकारी माना जाता है और यह आत्म शुद्धि व मोक्ष के लिए किया जाता है इसके अतिरिक्त योगदान पुण्य दीपदान और भगवान विष्णु से व लक्ष्मी की पूजा भी करते हैं इसी क्रम में गोटेगांव के नर्मदा तट मुआरघाट झांसीघाट शेढ बेलखेड़ी घाट ब्रह्मकुंड घाट सहित अन्य घाटों पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई और मां नर्मदा मैया से सुख समृद्धि की कामना की साथ ही इस मौके पर सभी नर्मदा तटो पर नगरीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भी घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए।



