जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया हादसे में घायलों को देखने पहुंचे लोकसभा सांसद आशीष दुबे

जबलपुर दर्पण। लोकसभा सांसद आशीष दुबे ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में हुए ब्लास्ट में घायलों का हाल जानने हेतु महाकौशल हॉस्पिटल पहुंचे एवं डॉक्टरों से मिलकर घायलों के स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की। इस दौरान सांसद श्री दुबे ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की एवं उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

लोकसभा सांसद आशीष दुबे ने कहा कि जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया में ब्लास्ट के कारण हुआ हादसा अत्यंत दु:खद है हादसे में दो कर्मचारियों की दुखद मृत्यु हो गई एवं 10 अन्य घायल हुए हैं फिलहाल हमारा पूरा ध्यान घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने में है,जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हों प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं एवं डॉक्टर से भी चर्चा करके उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली है, परिजनों को आश्वस्त किया गया है कि हम सब इस कठिन समय में परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ हैं।
हादसे के विषयों में सांसद श्री दुबे ने कहा कि हादसा कैसे, हुआ किसकी लापरवाही से हुआ ये अभी जांच का विषय है जो कि विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद ही सामने आएगा, फैक्टरी प्रबंधन भी इस मामले में गंभीर है एवं सभी के सुरक्षा की चिंता की जा रही है।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ,विधायक अशोक रोहाणी अभिलाष पांडे ,मंडल अध्यक्ष दीनदयाल उपाध्याय वार्ड ग्रीन सिटी में पुलिस चौकी हेतु पुलिस महानिरीक्षक को दिया पत्र योगेश बिलोहा सहित फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88