जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
उमराह करने जायरीन हुए रवाना

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मावलंबियों के मुख्य व पवित्र तीर्थ मक्का-मदीना (सऊदी अरब) उमराह करने शहर से जायरीनों का एक जत्था हाजी रऊफ के नेतृत्व में गरीब रथ एक्सप्रेस से मुम्बई रवाना हुआ जहाँ से वे वायुयान द्वारा जेद्दा के लिए रवाना होंगे। जत्थे में नया मोहल्ला निवासी श्रीमती सुल्ताना निजामी, जियाउर्रहमान, बड़ी ओमती निवासी सलीम बेग आदि रवाना हुए। रेल्वे स्टेशन पर हाजी मुईन खान, मुबीन खान, मोहसिन खान, हाजी जावेद खान, हाजी अयाज खान, डब्बू रज़ा, अफसाना खान, रुकसाना खान, अमीना खान आदि ने स्वागत कर रवाना किया।



