जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बरेला में निशुल्क नेत्र रोग शिविर का आयोजन, 260 लोगों ने कराया पंजीयन

जबलपुर दर्पण। नगर में पनागर विधायक सुशील तिवारी इंदु भैया के मार्गदर्शन में और डॉक्टर पवन स्थापक के सहयोग से देव जी नेत्रालय की टीम द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 260 लोगों ने पंजीयन कराया और अपने नेत्रों की जांच कराई। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 45 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी गई। ऑपरेशन के लिए इन मरीजों को दादा मंदिर बस स्टैंड बरेला से देव जी नेत्रालय भेजा गया।

शिविर में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतीक दुबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनम सोनू सोनकर, पार्षद विक्की पटेल, दीपक सोनकर, चंदन सिंह पटेल, महेश चक्रवर्ती, दिव्या अरिहंत जैन, दिनेश सिंह पटेल, श्रीकांत उपाध्याय सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें उचित उपचार के लिए एक बेहतर अवसर प्राप्त हुआ। शिविर में भाग लेने वाले मरीजों ने देव जी नेत्रालय और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88