अब स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा प्रोत्साहन और प्लेटफार्म, चित्र भारती के राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव की घोषणा

जबलपुर दर्पण। प्रोत्साहन और उचित स्थान ना मिलने के कारण, अक्सर स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं दम तोड़ देती है। अब आज के तकनीकी दौर में, इस तरह की प्रतिभाओं को स्थान देने के लिए, चित्र भारतीय राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के अंतर्गत आगामी 18 से 22 फरवरी तक एक राष्ट्रीय स्तर का फिल्म महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
इस महोत्सव के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला और लघु फिल्म प्रदर्शन का आयोजन 31 अक्टूबर को शहीद स्मारक भवन जबलपुर में आयोजित किया गया है। आयोजक के तौर पर प्रभात दुबे और प्रशांत बाजपेई ने, एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया। कि इस आयोजन का उद्देश्य फिल्म उत्सव के द्वारा, क्षेत्रीय कलाकारों और,लोगों को उनके काम को प्रोत्साहन देना, और एक स्थान देना है। इससे फिल्म विधा के सभी आयामों को विकास, प्रोत्साहन मिलेगा। हमारे यहां प्रभाव की कमी नहीं है। लेकिन जब तकनीक विकेंद्रित हो रही है, और हर एक के लिए, दुनिया के द्वार खुल रहे हैं। तब ऐसी स्थिति में स्थानीय फिल्म के दर्शकों को, एक विशाल समूह में ले जाने की जरूरत है। 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में, सभी युवा अपनी फिल्म को 27 अक्टूबर तक, दिए गए लिंक में प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं। चुनी हुई फिल्मों को 31 अक्टूबर को दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रथम द्वितीय, तृतीय और पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी इच्छुक युवा
वोकल फॉर लोकल, नर्मदा मेरी संस्कृति, पर्यावरण एवं ऊर्जा, परिवार जैसे विषयों पर पटकथा पर आधारित फिल्में और वृत्त चित्र प्रविष्टि के तौर पर दे सकते हैं।
जो लोग इस उत्सव में सहभागी होना चाहते हैं। वह इस लिंक पर संपर्क कर सकते हैं।



