आदिनाथ शाखा का स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

जबलपुर दर्पण। किसी भी संस्था के दीर्घजी और निरंतर सक्रिय होने के पीछे उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आपसी तालमेल सूझबूझ बहुत महत्वपूर्ण होती है। अवसर है आदिनाथ शाखा गोलबाजार की स्थापना दिवस की। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डा. श्रीमती विमला चौधरी, केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. कुसुम जैन, केन्द्रीय महामंत्री श्रीमती रानी जैन एवं चलना संभाग की अध्यक्ष नम्रता जैन के आतिथ्य में शाखा अध्यक्ष आकांक्षा जैन ने अपने स्वागत उद्घोधन के साथ संस्था की दो वर्षीय गतिविधियों की विवरण प्रस्तुत किया। सचिव निश्चि जैन, कोषाध्यक्ष आरती जैन ने पूर्व अध्यक्षो
एवं पदाधिकारी संरक्षिका अर्चना मलैया, इंदिरा जैन, लता जैन, पुरखा जैन, मधु जैन, साधना जैन, निशा जैन, रश्मि पारस, सीमा जैन रुपाली, संगीता सिंघई, शैलजा जैन, सविता जैन, अर्चना रजनीश, सविता जैन, मनीषा जैन को उनकी उपलब्धियों
एवं संस्था के प्रति समर्पित भाव के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती पाली के संचालन में पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृति प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। आकाक्षा जैन, प्राची जैन विभा जैन ने मंगलाचरण एवं निधि जैन, ममता जैन ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव निधि जैन
कोषाध्यक्ष आरती जैन ने आभार प्रदेशन दिया।



