जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में कांग्रेस द्वारा पेदल यात्रा आयोजित

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलपुरा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उसके बाद बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान मार्च का आयोजन किया गया।

यह पैदल यात्रा बिलपुरा धोबी घाट से शुरू होकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलेश जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति सैनी और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना– अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद, कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मति सैनी ने भाजपा सरकार और खासकर गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी अत्यंत अशोभनीय और अपमानजनक है। अगर भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह ने तुरंत इस्तीफा नहीं दिया और भारतीय जनता से माफी नहीं मांगी, तो कांग्रेस पार्टी पूरे भारत में आंदोलन करेगी। हम बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान नहीं सहन करेंगे।”

कार्यक्रम का संचालन और आभार– कार्यक्रम का संचालन सुभाष पटेल और राकेश चक्रवर्ती द्वारा किया गया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आभार किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रोहित सैनी ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य नेता-इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलेश जैन, वरिष्ठ नेता सम्मति सैनी, राजेश पटेल, विवेक पटेल, सुभाष पटेल, सतेंद्र गर्ग, मुकेश सोनी, राजेंद्र बलमिक, सूरज रजक, नितेश सोनी, राकेश चक्रवर्ती, मनोज पेहलवां, महेश चौहान, संत सिंह, दीपु मेहर, सुनील सरआठ, मधुपाल सेंगर, अतुल विश्वकर्मा और अन्य कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस आयोजन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88