जबलपुर दर्पण

रेलवे स्टेशन जबलपुर पर उपद्रव एवं शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही

मनीष श्रीवास जबलुपर दर्पण । जबलपुर पश्चिम मध्य रेल पुलिस थाना जबलपुर के द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत दो अलग-अलग मामलों में उपद्रव एवं यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। रेल्वे स्टेशन चेकिंग एवं ड्यूटी के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4/5 एवं 6 पर दो व्यक्ति यात्रियों के साथ गाली-गलौज एवं विवाद उत्पन्न कर रहे थे । वहीं समझाने के बावजूद उत्तेजित होकर शांति भंग करने की स्थिति निर्मित कर रहे थे। मौके पर उपस्थित रेल पुलिस बल द्वारा दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. श्रीकांत कुशवाहा, पिता हीरालाल कुशवाहा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जुनेटा, थाना बनखेड़ी, जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)।
  2. आकाश भाट, पिता भगवान दास भाट, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोड़िया, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.)।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126(बी) एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय एस.डी.एम. महोदय, जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

रेल पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आमजन से भी अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा उपद्रव की सूचना तत्काल रेल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88