जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर, शीघ्र होगा जनता को समर्पित कांग्रेस ने वर्षो तक किया शासन पर जबलपुर को नही दी कोई सौगातः रत्नेश सोनकर

जबलपुर दर्पण । मप्र के सबसे बड़े मदनमहल से दमोहनाका तक 11 सौ करोड़ की लागत से बन रहे फ्लाई ओवर की सौगात तत्कालीन सांसद और मप्र शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से जबलपुर को मिली है इसका निर्माण कार्य अंतिम चरणों में और शीघ्र ही इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया जाएगा और यह कार्य प्रक्रिया के अंतर्गत होता है पर कांग्रेस पार्टी जिसने वर्षो तक देश और प्रदेश में शासन किया और लंबे समय तक जनता ने इन्हे प्रतिनिधि बनाया पर इन्होंने जबलपुर के विकास के लिए कुछ भी नही किया और आज जब जबलपुर को नित नई सौगात मिल रही है और जब जबलपुर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है तो सिर्फ ओछी मानसिकता के चलते कांग्रेस इस पर राजनीति कर रही है, यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कही।भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा आज से 20-22 साल पहले तक जबलपुर को एक बड़ा गांव कहा जाता था, और जबलपुर के इस दर्द को हमारे नेता राकेश सिंह ने समझा और जबलपुर के विकास के लिए प्रयास प्रारंभ किए जिसका परिणाम हुआ कि जबलपुर आज तेजी के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। माननीय राकेश सिंह जी के प्रयासों से प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर जबलपुर में बन रहा है साथ ही देश की दूसरी सबसे बड़ी रिंग रोड का कार्य भी तेजी से हो रहा है, जबलपुर में आईटी पार्क का निर्माण, डुमना एयरपोर्ट का नव निर्माण, साइंस सेंटर की स्वीकृति, जिओ पार्क का स्वीकृति के साथ ही हाल ही के मप्र के बजट में जबलपुर जिले के लिए 32 सौ करोड़ की राशि मंत्री राकेश सिंह द्वारा स्वीकृत कराई गई है जिससे जबलपुर का सर्वांगीण विकास होगा। श्री सोनकर ने कहा कांग्रेस के नेताओ को बताना चाहता हूं जबलपुर में सबसे बड़े फ्लाई ओवर का कार्य पूर्णता की ओर है वही पांच फ्लाई ओवर स्वीकृत हुए जिसके बाद जबलपुर में फ्लाई ओवर का जाल होगा और इसका सीधा लाभ जबलपुर की जनता की मिलेगा।श्री सोनकर ने कहा मप्र में 18 माह कांग्रेस की सरकार थी, जबलपुर से भी दो कद्दावर मंत्री जबलपुर का प्रतिनिधित्व करते थे उसके पूर्व भी कई वर्षो तक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि रहे है प्रदेश और देश में सरकार रही है पर कोई एक उपलब्धि कांग्रेस के नेता नही बता सकते और जब जबलपुर का विकास तीव्र गति से हो रहा है तो इनके पेट के दर्द हो रहा है।श्री सोनकर ने कहा कांग्रेस के नेता स्वयं की गुटबाजी को तो रोक नहीं पा रहे और जब विकास का कोई कार्य भाजपा की सरकार कर रही है तो उसमे नुक्स निकाल रहे है।
इसका जवाब जनता इनसे ही लेगी।श्री सोनकर ने कहा कांग्रेस के नेता फ्लाई ओवर के लोकार्पण की चिंता छोड़ दे क्योंकि विकास कार्य की बात उनके मुंह से नही अच्छी नही लगती। कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह किया है और आज भी यही कर रही है रही बात विकास कार्यों के श्रेय लेने की तो भाजपा के जनप्रतिनिधि श्रेय के लिए नही बल्कि जनता की सुविधा के लिए कार्य करते है और जनता ने जिन्हे जबाबदारी दी है वह सजग और सक्रिय है और वही पूरी भव्यता के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88