जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उत्तर मध्य विधानसभा में जलप्लावन रोकने विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक

जबलपुर दर्पण। जबलपुर उत्तर मध्य विधानसभा में विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में हो रहे जलभराव और जलप्लावन की स्थिति से निपटने हेतु विधायक कार्यालय सेवा सदन में विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की एवं बारिश से होने वाली जलप्लावन की कठिनाइयों को दूर करने के निर्देश दिए।

विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय ने बताया कि उत्तर मध्य विधानसभा के सभी 20 वार्डों में बारिश के कारण होने वाले जलप्लावन को रोकने के लिए आज सेवा सदन में नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, नालियों की सफाई करने, और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी करने जैसे विषयों पर पर चर्चा की इसके अलावा नागरिकों को बारिश के पानी को संरक्षित करने और उसे बर्बाद होने से बचाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। उत्तर मध्य विधानसभा अंतर्गत मौजूदा जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और आवश्यक सुधार किए जाएंगे। नालों और नालियों की सफाई करके, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बारिश का पानी आसानी से निकल जाए।जलभराव वाले क्षेत्रों में किसी भी स्थिति में तत्परता के साथ कार्य करने की बात की।

डॉ अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि यह कई वर्षो से चली आ रही समस्या है, लेकिन इसका स्थाई समाधान हो इसके लिए हर जरूरी प्रयास किये जायेंगे। श्री पाण्डेय ने उम्मीद व्यक्त की कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में इस तरह की समस्या का सामना नागरिकों को नही करना पड़ेगा।

इस दौरान सौरभ तिवारी,हर्षा पटेल,वैभव तिवारी,संदीप तिवारी,आनंद राव,हिटलर,विष्णु कांत दुबे आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88