जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गोसलपुर पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में पहुंचे 780 आवेदन

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर का आयोजन गुरुवार को गोसलपुर ग्राम पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में स्थानीय ग्राम वासियों को विभिन्न प्रकार की योजना की जानकारी एवं आवेदन के फार्म वितरण किए गए। शिविर के माध्यम से 780  से अधिक हितग्राहियों का पंजीयन कर आवेदन ग्राम पंचायत में हितग्राहियों के द्वारा प्रस्तुत किये गए। जिनका सत्यापन कार्य पूर्ण होने के बाद ही मुख्यमंत्री जनसेवा का लाभ दिया जायेगा। जनसेवा शिविर में सबसे ज्यादा आवेदन स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय के लिए प्राप्त हुये। वहीँ सामान्य रूप में 33 आवेदन व राजस्व विभाग के अंतर्गत गरीबी रेखा के 12 आवेदन शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायत गोसलपुर में प्रस्तुत किये गए। इस शिविर के आयोजन में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गिरजा जितेंद्र पालीवाल, ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मणेद्र अग्निहोत्री, श्रीमती मोनू पुष्पराज बघेल जिला सदस्य, धर्मेंद्र सिंह जनपद सदस्य ,तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया,जनपद सीईओ जितेंद्र गुप्ता,नीरज कुररिया,रोहित तिवारी, ग्राम पंचायत के निवासी के साथ साथ अन्य लोगों की उपस्थित में शिविर आयोजित हुआ। ग्रामीणों के आये हुये हितग्राहियों का किया गया सत्यापन लोगों के सत्यापन का कार्य देर शाम तक जारी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88