भाई पीयूष एग्जीक्यूटिव मेंबर बनें

जबलपुर दर्पण । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पीडीयूएनआईपीपीडी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पर्सन्स विद फिजिकल डिसेबिलिटीज नई दिल्ली में गवर्निंग काउंसिल का एग्जीक्यूटिव मेंबर के रुप में, जबलपुर के समाज सेवी श्री पीयूष जैन को दिव्यांगजन एवं पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में विगत अनेक वर्षों के अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए मनोनीत किया गया हैं। भारत सरकार के अधीन संचालित इस संस्थान के द्वारा दिव्यांग जनों के पुनर्वास, एवं शिक्षा के संबंध में, अनेक कोर्सेज एवं अनुसंधान का संचालन किया जाता है । उल्लेखनीय हैं कि श्री जैन,दिव्यांगों के पुनर्वास के लिए वर्षों से कार्यरत हैं एवं शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए सदैव उच्चस्तरीय प्रयास राष्ट्रीय स्वयं सेवक की राष्ट्रीय संस्था “सक्षम ” के माध्यम से करते हुए संपूर्ण महाकौशल में एक जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। भाई पीयूष जैन के चयन पर नगर की अनेक संस्थाओं उन्हें ने बधाई प्रेषित की है।



