रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बंदियों की हुई विशेष मुलाकात
जबलपुर दर्पण। जेल मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पालन में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के निर्देशन में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई । बंदियों से मिलने आयी दूर दराज की बहनों ने हर्षोल्लास के साथ अपने बंदी भाईयों की कलाई पर राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया और उनसे एक बुराई छोड़ने का वचन लिया, 531 पुरूष बंदियों से लगभग 689 बहनो की विशेष रूप से मुलाकात कर सभी बहनों ने जेल प्रशासन की प्रशंसा की, जेल अधीक्षक ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों की मुलाकात के लिए अधिकारी/कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौपा और उन्हे मुलाकात कराने के निर्देश दिये। मुलाकात में एकरूपता लाने के लिए बंदियों को एक कतार में बैठाकर मुलाकात कराई गई। जेल कर्मचारियों के अतिरिक्त पुलिस प्रशासन एवं मीडिया का भी सराहनीय सहयोग रहा। हर जाति धर्म के लोगो ने हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व जेल में अपने परिजनों के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रीकांत त्रिपाठी, राकेश मोहन उपाध्याय, हिमांशू तिवारी, कुलदीप सिंह ठाकुर, रूपाली मिश्रा, अंजू मिश्रा एवं सरिता घारू एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।



