नगर निगम की स्वच्छता टीम का फूल माला पहनाकर किया स्वागत


जबलपुर दर्पण। विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मण्डल के अंतर्गत त्रिपुरी बार्ड बिष कन्या बावली परिसर में स्वक्षता अभियान कर नगर निगम की स्वक्षता सैनिक टीम का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, जिसमें मुख्य रूप से हिर्देश सिंह राजपूत, अभय नायक, वार्ड अध्यक्ष वीरू पटेल, राजीव बेटियां, मण्डल अध्यक्ष राहुल साहू, जित्तू कटारे, मोहन प्रजापति, विकास पटेल,अनिल चौबे ,अश्वनी विदेही, भैरो सेन, राकेश गुलानी, मनोज बाल्मीकि, भाई हेंमत रैकवार सहित शामिल थे।
चेरीताल विवेकानंद मंडल ने किया रामनामी दुपपट्टे से सफाई कर्मचारियो का किया सम्मान, प्राचीन खेरमाई मंदिर न्यू कालोनी, शंकर मढिया चेरीताल स्कूल मे स्वच्छता अभियान एवं सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया , स्वच्छता अभियान व सम्मान समारोह मे पूर्व पार्षद नवीन रिछारिया, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र खरे, संयोजक विध्येश भापकर, पिवमो मंडल अध्यक्ष शैलेष पटेल, अरविंद गुप्ता जी, प्रशांत महानूर, जगदीश वासवानी, आलोक चनपुरिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



