इशिता विश्वकर्मा ने फर्स्ट रनर अप का हासिल किया खिताब

जबलपुर वालों को दिया सफलता का श्रेय
जबलपुर दर्पण। सोनी टीवी में प्रसारित इंडियाज़ गॉट टैलेंट में जबलपुर की लाडली बिटिया इशिता विश्वकर्मा ने फर्स्ट रनर अप का खिताब हासिल किया,विगत 4 महीनों से मुंबई में इस कार्यक्रम की शूटिंग चल रही थी,बहुत ही टफ कंपटीशन और संघर्ष के बाद, इशिता ने ये अवार्ड अपने नाम किया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय वे अपने माता पिता,ईश्वर कृपा और जबलपुर के लोगों के प्यार और आशीर्वाद को देना चाहती है। इंडियाज गॉट टैलेंट में हर हफ्ते हाईएस्ट वोटिंग,सरप्राइज़ गिफ्ट और फिल्म सीता के लिए प्लेबैक करने का मौका मिला है, जो की कंगना रनौत द्वारा अभिनीत फिल्म होगी और अजय अतुल जी का संगीत निर्देशन इशिता इंडियाज गॉट टैलेंट में यही इच्छा लेकर गई थी की उसे फिल्मों में गाने का मौका मिले,उसकी वो इच्छा इंडियाज गॉट टेलेंट के जज मनोज मुंतशिर जी ने पूरी कर दी। इशिता विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ 19 अप्रैल 2022 को सुबह 6 बजे अपने गृहनगर जबलपुर पधार रही है, वह यहां कुछ दिन रुकने के बाद वह मुंबई में शिफ्ट हो रही है।


