इंजीनियरिंग व पावर सेक्टर के लिए बड़ा कदम — एलेकोरो डिजिटल इकोसिस्टम का जबलपुर में हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण । इंजीनियरिंग और पावर सेक्टर के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। एसडी इंटीग्रेटेड ग्रुप एवं उसकी सहायक कंपनीप्रमिला ग्रिडलिंक टेक प्राइवेट लिमिटेड. द्वारा विकसित अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म एलेकोरो – इंजीनियरिंग और पावर सेक्टर डिजिटल इकोसिस्टम”का शुभारंभ इंस्टीट्यूशन ऑफ़ इंजीनियर्स, जबलपुर में किया गया। यह डिजिटल पोर्टल इंजीनियरों, ओईएम, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, कंसल्टेंट्स, सर्विस प्रोवाइडर्स और छात्रों को एक ही मंच पर जोड़ने की दिशा में एक अभिनव पहल है। एलेकोरो का उद्देश्य भारत के पावर, ऊर्जा, सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सेक्टर को एक सशक्त डिजिटल कम्युनिटी में परिवर्तित करना है, जहां नवाचार, ज्ञान-विनिमय, रोजगार, तकनीकी सहयोग और व्यवसायिक अवसरों को एक साथ बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म न केवल उद्योग के वरिष्ठ विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और नवोदित इंजीनियरों को जोड़ेगा, बल्कि सरकारी एवं निजी उपक्रमों को भी तकनीकी संसाधनों और अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एलेकोरो को भारत के तेजी से विकसित होते पावर सेक्टर की चुनौतियों को कम करने और नई संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में प्रमुख उद्योग विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, स्टार्टअप फाउंडर, एमएसएमई उद्यमी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस. पी. गुप्ता, दीपक गुप्ता, एडवोकेट दिलीप शर्मा, प्रकाश, संदीप रजक, वीरेंद्र सेन, एस. पवार, ऋषभ पटेल, राहुल, हरिओम दुबे, सनी शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। एसडी इंटीग्रेटेड ग्रुप ने बताया कि एलेकोरो का शुभारंभ उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत समूह तकनीक, गुणवत्ता और नवाचार के माध्यम से देश की ऊर्जा और इंजीनियरिंग अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्यरत है।



