जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दिव्य भव्य होगी तीसरी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस

6,7,8 जनवरी 2023 को होगी वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेन्स

जबलपुर दर्पण। आगामी 6,7 एवं 8 जनवरी 2023 को वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस का आयोजन ब्रम्हार्षि बाबरा मिशन समिति जबलपुर के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है ।
वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस की रूपरेखा और कार्ययोजना तैयार करने कार्यकर्ताओं की बैठक बाबरा आश्रम ग्वारीघाट में आयोजन संरक्षक परम पूज्य ज्ञानेश्वरी दीदी तथा आयोजन अध्यक्ष श्रीमान अजय विश्नोई ने आहूत की। आयोजन सचिव डॉक्टर अखिलेश गुमास्ता जी ने आयोजन की तैयारियों तथा रूपरेखा का परिचय दिया।ज्ञात हो कि इस आयोजन में पूर्व की भांति अकादमिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विधा के विश्वभर के व्यक्ति भाग लेते हैं।आपके द्वारा प्रथम एवं द्वितीय कान्फ्रेंस में सहयोगी रहे प्रत्येक कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया। तीसरी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस जनवरी 2023 मैं एक बार पुनः नर्मदा तट पर जबलपुर में रामायण , मानस के मर्मज्ञ अंतरराष्ट्रीय स्तर के वक्ता, प्रवक्ता, भारत के कौने-कौने की प्रमुख रामलीलाये, और विदेशों में राम, रामायण और रामलीला के मंचन कर रहे कलाकारों की मंचीय प्रस्तुति होगी ।आयोजन अध्यक्ष अजय विश्नोई के द्वारा केन्द्र सरकार, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, म.प्र.शासन एवं नगरनिगम का सहयोग पूर्ववत रहने की बात कही गई।रामलीला समिति गढ़ा के संचालक अशोक मनोध्याय ने रामलीला समिति की ओर से मंचीय प्रस्तुति एवं पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही।डॉक्टर अमरेन्द्र नारायण ने इंडोथाई फोरम के बारे में अपने विचार रखे।पूर्व नगरनिगम आयुक्त वेदप्रकाश ने इस आयोजन में आदिवासियों को विशेष रूप से शामिल करने की बात कही।रोहित कौशल एवं शैलजा सुल्लेरे ने नर्मदा आरती एवं रामायण प्रदर्शनी के बारे में रूपरेखा प्रस्तुत की।डॉक्टर राजेन्द्र नेमा एवं विनोद दुबे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए देश विदेश में किए जाने वाले सुंदरकांड के सबंध में विचार रखे। इस बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू लगभग 50 से 55 समितियों का गठन किया गया तथा सभी से पूर्ण मनोयोग के साथ राम काज लय लीन मन बिसरा तन कर छोह इस आयोजन में लग जाने की अपील की।
बैठक में पंडित अशोक मनोध्याय, मैत्रेय दीदी,साध्वी शिरोमणी,पूर्व नगरनिगम आयुक्त वेदप्रकाश, पंकज गौर,एडवोकेट रविरंजन, रमाशंकर कटारे, विनोद दुबे, डॉ राजेन्द्र नेमा, अमरेन्द्र नारायण ,डॉक्टर नीना उपाध्याय, रोहित कौशल, नरेश ग्रोवर,प्रवेश खेड़ा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page