सिहोरा नगर में लाइफ़ केयर अस्पताल का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। सिहोरा नगर क्षेत्र में आम नागरिको की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गुरुवार को खितौला मोड़ स्थिति नए अस्पताल लाइफ़ केयर का शुभारम्भ दोपहर 12 बजे के दौरान गुरुवर ब्रजबिहारी सरकार की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। लाइफ़ केयर अस्पताल के शुभारम्भ के दौरान कलश स्थापना, श्रीगणेश वंदना सहित गुरुवार के द्वारा रिबन काटकर किया गया। इसके प्रश्चात पण्डित रामनारायण चतुर्वेदी ने सभी जगहों का विधिविधान पूर्वक पूजन कराया गया।
लाइफ़ केयर अस्पताल में विभिन्न सुविधाये – आई सी यू रूम, आपरेशन थियेटर, डिजिटल एक्सरे, पैथोलॉजी लैब, मेडिकल स्टोर्स, ई सी जी सुविधा, वेंटिलेटर, प्राइवेट रूम के साथ साथ एंबुलेंस 24घण्टे उपलब्ध हैं । मुख्य डॉक्टर की उचित व्यवस्था – डॉ विवेक गोलछा एम एस आर्थो (हड्डी रोग विशेषज्ञ) , डॉ प्रियांक दुबे एम बी बी एस, डॉ बसंत चतुर्वेदी, डॉ प्रतीक दुबे सहित अन्य सुविधाओं से भरपूर लाइफ केयर अस्पताल में दीजाएगी ।



