जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विधानसभा के वरिष्ठ जनो से की भेंट एवँ कोर टीम के साथ हुई बैठक

जबलपुर दर्पण। विधानसभा चुनाव के पूर्व भाजपा संगठन के निर्देश पर हर विधानसभा में प्रवासी विधायक पहुँचकर संगठन विस्तार एवँ कार्यो की समीक्षा कर रहे है इसी क्रम में जबलपुर की तीन विधानसभा में प्रवासी विधायक पहुँचे जिनमे जबलपुर उत्तर में महाराष्ट्र के पर्वती पुणे से विधायक श्रीमती माधुरी सतीश मिसाल, जबलपुर पश्चिम में चिखली महाराष्ट्र से विधायक श्रीमती श्वेता महाले पाटिल एवँ जबलपुर पूर्व में पुणे महाराष्ट्र से विधायक महेश दादा लागड़े पहुँचे।भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया संगठन के मंशानुरूप सभी विधानसभाओं में दूसरे दूसरे प्रदेशों के हमारे विधायकों का प्रवास हो रहा है इसी क्रम में तीन विधानसभाओं में उनका आगमन हुआ है और केंट विधानसभा हेतु कल विधायक जी का आगमन होगा। उन्होंने बताया सभी विधायक 7 दिनों तक विधानसभा का प्रवास करेंगे और स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

उन्होंने बताया सोमवार को उत्तर, पश्चिम एवँ पूर्व विधानसभा में प्रवासी विधायको ने पहुँचकर वरिष्ठ जनो से भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा की कोर टीम की बैठक भी की। उन्होंने बताया कल से सभी विधायक मंडलो का दौरा करेंगे और मंडल एवँ वार्ड के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ के कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे। आज की बैठको में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, शरद जैन, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, वेदप्रकाश शर्मा,अरविंद पाठक, राजकुमार मेहता, राजीव बेंटिया, शंकर श्रीवास्तव, कमलेश अग्रवाल, अश्वनी परांजपे के साथ जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवँ महामंत्री उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88