अपराध दर्पण

हत्या के प्रकरण में फरार 6 हजार रूपये का पकड़ा गया ईनामी शातिर बदमाश

जबलपुर दर्पण। थाना प्रभारी गढ़ा श्री प्रवीण धुर्वे ने बताया कि 31अगस्त की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि शारदा मंदिर रोड बेलेसिंग रॉक के पास हत्या कें प्रकरण में फरार शातिर बदमाश राहुल अपने कमर मे दाहिने तरफ पेंट में कट्टा जैसी चीज खोंसे हुये कोई गम्भीर घटना करने की नियत से खड़ा है सूचना पर सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक खड़ा दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने अपना नाम राहुल गोड़ उम्र 27 वर्ष निवासी माली मोहल्ला गोैरैया प्लाट थाना मदनमहल बताया जो तलाशी लेने पर पेंट में दाहिने तरफ देशी कट्टा जिसमें 1 कारतूस लोड है खोसे मिला। आरोपी राहुल गोंड़ के कब्जे से देशी एक कट्टा एवं एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध थाना गढा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, दुराचार, अवैध वसूली, मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के 21 अपराध पंजीबद्ध है। पकडा गया आरोपी राहुल गौड गढा के अपराध क्रमांक .557/18 धारा 307,302 भादवि के प्रकरण मे फरार था जिसकी गिरफ्तारी पर 6 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित है तथा 05 स्थाई 02 गिरफ्तारी वारंट भी लंबित है। 6 हजार रूपये कें ईनामी आरोपी राहुल गौड की उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तारी शुमार करते हुये 05 स्थाई एवं 02 गिरफ्तारी वारंट में भी गिरफ्तारी की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी केा अवैध हथियार सहित रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम, आरक्षक सचिन, अश्वनी, राहुल, अनिल , दीपेन्द्र, पुष्पराज, कमलेश की सराहनीय भूमिका रही।जबलपुर दर्पण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88