अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है साहब, लाखों रूपए के बाउंड्रीवॉल में गेट तो लगवाइए

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत बहेरा माल में पंचायत प्रतिनिधियों की मनमानी सामने आई है, जहां बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में न रखते हुए बाउंड्री बाल निर्माण कार्य में गेट तक नहीं लगाए गया है, जबकि शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाली है। बताया गया कि लाखों रुपए के बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य को दो साल बाद भी पूरा नहीं किया गया और लगभग चार लाख की राशि आहरण कर ली गई। गौरतलब है कि जिम्मेदारों ने कार्य संबंधी सूचना बोर्ड, बाउंड्री वॉल की पुताई सहित मुख्य गेट तक नहीं लगाए गए, जिससे पंचायत कर्मियों मंशा साफ साफ दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024-25 में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य कराया गया था, निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का ध्यान भी नहीं रखा गया, जबकि निर्माण कार्य को अधूरा ही छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि बाउंड्री वॉल न होने से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था सही से नहीं हो पा रही, जिसे लेकर स्थानीय पालकों ने चिंता जताई है। इसी तरह के मनमानी का आलम अन्य निर्माण कार्यों में भी देखने को मिल रहा है, हाल ही में बनाए गए दो पुलिया निर्माण कार्य सहित सीसी सड़क निर्माण कार्यों में भी पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों की मानें तो भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम हेल्पलाइन सहित जिला प्रशासन से की जा चुकी है, लेकिन मामले में अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने पंचायत स्तर पर पूर्व में हुए निर्माण कार्यों की सूक्ष्मता से जांच कराकर जिम्मेदार पंचायत कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88