खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ऋणी किसान पंद्रह जून तक ऋण चुकाकर, शुन्य प्रतिशत ब्याज का उठाएं लाभ

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के ऋणी किसान पंद्रह जून 2026 तक ऋण चुकाकर शुन्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ उठा सकते है। जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी सहकारिता केन्द्रीय बैंक ने बताया कि जिले के किसानों से अपील की है कि वे किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत लिए गए ऋण की राशि निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा कर शासन की 0 प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ प्राप्त करें। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तथा उससे संबद्ध जिले की सभी 44 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से रबी सीजन में जिन किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण प्रदान किया गया है, उनके ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। बैंक प्रबंधन ने समस्त ऋणी कृषकों से आग्रह किया है कि वे 15 जून 2026 तक अपने बकाया ऋण का पूर्ण भुगतान कर शासन द्वारा संचालित 0 प्रतिशत ब्याज सुविधा का लाभ उठाएं। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वे ऋण संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के लिए अंतिम तिथि से पूर्व अपने निकटस्थ बैंक शाखा अथवा संबंधित सहकारी समिति से संपर्क करें। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि समय पर ऋण चुकाने से किसानों को ब्याज राहत का लाभ मिलने के साथ-साथ भविष्य में कृषि ऋण प्राप्त करने में भी सुविधा होगी। इसलिए सभी पात्र किसान निर्धारित तिथि तक ऋण का भुगतान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88