चौथा पुल से भैंसासुर रोड़ के खस्ताहाल सड़क के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन
जबलपुर दर्पण । नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा क्रमबद्ध तरीके से ऐसे निर्माण कार्य जो कुछ ही माह में हुये हैं और आज उनकी हालत खस्ताहाल होती जा रही है उन पर मौके पर जाकर प्रदर्शन किया जाएगा । इसी क्रम में कुछ माह पूर्व ही चौथा पुल से भैंसासुर रोड की सड़क को बनाया गया था जो कुछ माह ही चल सकी, वर्षा ऋतु के शुरूआती दिनों में ही उखड़ गई । आज कांग्रेस पार्षद दल द्वारा इसी के विरोध में कुभकरणीय नींद में सो रही नगर सरकार और महापौर जिनकों निर्माण कार्यों के गुणवत्ताहीनता से कोई लेना देना नहीं है ऐसा प्रतीत होता है जिस को लेकर कुंभकरण की प्रतीकात्मक जीवित झांकी के साथ हाथों में तखतियाॅं लेकर प्रदर्शन किया गया । पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल एवं मजीरे बजाकर कुंभकरण के जैसी सो रही भाजपा सरकार को उठाने के प्रयास करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया । नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने कहा कि नगर की भाजपा सरकार के राज निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा । एक तरफ शहर के महापौर शहर में अरबों रूपये के विकास कार्यो की बात करते हैं लेकिन हकीकत में कार्य या तो गुणवत्ताहीन हो रहे हैं या तो सिर्फ कागजों में कार्य हो रहे हैं । नगर सत्ता द्वारा बताया जा रहा है कि 3 वर्षों में 1500 करोड़ रूपये के विकास कार्य जबलपुर शहर को महानगर बनाने के लिये खर्च किये गये हैं । लेकिन चैथा पुल से भैंसासुर रोड खस्ताहाल सड़क भ्रष्टाचार की अलग ही कहानी बयां करती हैं जिसके विरोध में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा आज 70 एम.एम. रेस्टाॅरेन्ट के पास एकत्रित होकर पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया ।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू, नबी, सचेतक अयोध्या तिवारी, पार्षद सर्वश्री श्रीमती मुकीमा याकूब अंसारी, संतोष दुबे पाडा श्रीमती अदिति अतुल बाजपेई, गुड्डू तामसेतवार, अख्तर अंसारी, सत्येंन्द्र चौबे गुड्डा, प्रमोद पटैल, राकेश पाण्डे, अनुपम जैन, रीतेश गुप्ता, रीतेश नोतनानी, मुन्ना पंडा, जतिन सप्रे, अवधेश गुप्ता, रंबल विश्वकर्मा, रिजवान अली कोटी, मिंटू मिश्रा, रवि रैकवार, शादाब अली, शिशिर नन्होरिया, सचिन बाजपेई, आदर्श बाजपेई, योगेश रेड्डी, दीपक यादव, शशांक यादव, राहुल कोरी, भरत पटैल, गोलू सेन, बादल पंजवानी, शक्ति चौकसे, पवन चौकसे, विक्की श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, सूरज महावर, अभिषेक पटैल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।



