भंवर ताल गार्डन जिम में चंदा विवाद

जबलपुर दर्पण । भंवर ताल गार्डन स्थित जिम में चंदा कलेक्शन को लेकर सदस्यों के बीच शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और कभी भी लड़ाई-झगड़ा या बड़ा हंगामा होने की आशंका बन गई। जिम के आसपास टहलने और वॉकिंग करने आने वाले नागरिकों का कहना है कि ऐसे विवाद अब आम होते जा रहे हैं, जिससे लोगों के मन में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जिम को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। नागरिकों का कहना है कि भंवर ताल गार्डन का वातावरण शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्थिति में यहां विवाद की पुनरावृत्ति की संभावना बनी हुई है।



