राधा कृष्ण मंदिर गोहलपुर द्वारा छठ महोत्सव मनाया

जबलपुर दर्पण । राधा कृष्ण मंदिर नई बस्ती गोहलपुर में निरंतर कई वर्षों से श्री कृष्ण भगवान की छठ महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होता है सर्वप्रथम राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चन कर आरती की गई इसके बाद राधा कृष्ण मंदिर से एक विशाल शोभा आए यात्रा निकल गई जो क्षेत्र का भ्रमण करके विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस राधा कृष्ण मंदिर में इसका समापन हुआ शोभायात्रा में श्री राधा कृष्ण की झांकी कृष्ण भगवान की पालकी श्री राम सीता की झांकी नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकी सजाई गई थी शोभायात्रा में घोड़े में सवार नन्हे मुन्ने बच्चे ध्वज लिए हुए थे बग्घी में विभिन्न प्रकार की झांकियां छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुति देते हुए एवं अखाड़ा समिति द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे शोभायात्रा में मुख्य अतिथि माननीय लखन घनघोरिया जी पूर्व मंत्री एवं विधायक, प्रमोद पटेल जी पार्षद, वृंदावन कुशवाह जी, रविंद्र कुशवाहा जी, एड मनोज कुशवाहा,चंदन विश्वकर्मा विनोद कुशवाहा,अजय कुशवाहा ,रितेश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, संकलेश भगत, दीप नारायण त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा, सोनू तिवारी, संतोष कॉल, वृंदावन वर्मा, रामनारायण वर्मा, बृजनंदन कुशवाहा, राम भजन नीलू कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, गुरु कुशवाहा दीपक कुशवाहा रोहित कुशवाहा एवं क्षेत्र की मातृशक्ति एवं बुजुर्ग बच्चे शोभायात्रा में उपस्थित रहे



