माता गुजरी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण। माता गुजरी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ सुनील कुमार पाहवा, प्राचार्य डॉक्टर संगीता झाम्ब, रजिस्टार डॉ सत्येंद्र कुररिया, मोनिका धगट के द्वारा एवं लक्ष्मी त्यागी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रथम दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया द्वितीय दिवस पर खेल उत्सव पर व्याख्यान का आयोजन किया गया एवं तृतीय दिवस राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइक्लोथान का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में ओएफके महाविद्यालय जबलपुर के डॉ सुनील दत्त लखेरा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में खेल एवं हॉकी के बारे में विस्तृत रूप से छात्राओं को जानकारी दी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बारे में भी उन्होंने बच्चों को बहुत सारी जानकारी एवं उनकी विशिष्टता के बारे में बतलाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ जयश्री जैन के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मी त्यागी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के करीब 115 छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में डॉ पुष्पा रमेश, डॉ भारती रजक, लेफ्टिनेंट भारती तिवारी का सहयोग रहा।



