जीतू पटवारी के आपत्तिजनक शब्दों से आक्रोश, मातृ शक्तियों ने किया पुतला दहन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई हैं। विधानसभा क्षेत्र 102 सिहोरा में गुरुवार को महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इस दौरान जीतू पटवारी का पुतला पहले कालिख पोत कर डंडों से पीटा वहीं जलाकर विरोध प्रदर्शन भी जताया गया पटवारी ने हाल ही में एक बयान दिया था । जिसमें उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। इस टिप्पणी को लेकर प्रदेशभर में नाराजगी फैल गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि मध्यप्रदेश की संस्कृति और परंपराओं पर भी सीधा हमला पड़ा है।
सिहोरा नगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में एकत्र हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने साफ कहा कि वे इस तरह का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगी।महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच महिलाओं के प्रति संकीर्ण और दूषित है। उनका कहना था कि जब देशभर की महिलाएं हर तालिका तीज जैसे पर्व पर श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखती हैं तो उस दिन प्रदेश की मातृ शक्ति पर शराब पीने का तंज कसना बेहद शर्मनाक है।भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर जीतू पटवारी सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनका प्रदेशभर में इसी तरह विरोध किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता महिलाओं का सम्मान करने वाली नहीं है यही वजह है कि जनता अब कांग्रेस की असली सोच पहचान चुकी है।पुतला दहन के दौरान – क्षेत्रीय विधायक संतोष बड़कड़े,मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, महिला मोर्चा संगठन, ज्योति पटेल, भारतीय जनता पार्टी के मण्डल प्रतिनिधि अनुपम सराफ, राजेश दाहिया, सतीश पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, प्रदीप चौबे, के साथ साथ अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थित में पुतला दहन किया गया।



