जबलपुर दर्पण
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में संपन्न

जबलपुर दर्पण । बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री आदरणीय साहब सिंह लोधी जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी जी दमोह,मध्य प्रदेश के अध्यक्ष महेश नरवरिया आदि के नेतृत्व में हुई। जिसमें इंजी. दुष्यंत लोधी टीकमगढ़ को युवा प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई। साथ ही पूरे प्रदेश की कार्यकारणी घोषित की गई। जिसमें राघवेंद्र राजपूत श्रीमति नीतू लोधी मनोहर लोधी अमर सिंह आदि लोगों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर अमर सिंह ,रवि, जितेंद्र परम सतेंद्र, ज्ञानचंद्र आदि लोगों ने बधाई दी



