छिंदवाड़ा दर्पणमध्य प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी का किया उद्घाटन , अब सरकार के पास से 1 रुपया उस गरीब के लिए निकलता है तो पूरा 1 रुपया ही उसके पास पहुंचता है: राकेश सिंह

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया।
प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत अपनी और पाकिस्तान दोनों की शक्ति का परीक्षण का परीक्षण कर लिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। उन्होंने कहा कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ‘ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रांत, तेजस और, प्रचंड’ अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुंच गया है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी और  नतीजा हैं। उन्होंने कहा की संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्व भर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडे को लहराकर अपना बचाव कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है। प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि 2 सौ वर्षों तक जिस इंग्लेंड ने हमारे देश पर राज किया उसे पीछे छोड़कर हम विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए। उन्होंने बताया कि वैश्विक डिजिटल लेनदेन के 49% लेनदेन भारत में होते हैं। देश का वस्तु और सेवा निर्यात 825 अरब डॉलर तक पहुंचा। उन्होंने बताया कि देश में यूपीआई लेनदेन ₹24 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। मोबाइल यूजर्स 116 करोड़ हो चुके हैं, डेटा लागत 2014 में ₹308 प्रतिजीबी से 97 प्रतिशत घटकर 2022 में ₹9.34 प्रतिजीबी हो गई है और देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 2014 में 25.5 करोड़ से 285% बढ़कर 2024 में 97 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के ई बाजार जैम पोर्टल से खरीद में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस प्रणाली पर मार्च 2025 तक ₹13.41 लाख करोड़ से अधिक के 2.83 करोड़ ऑर्डर दिए गए हैं। मोदी सरकार की टेक्नोलॉजी आधारित ई-गवर्नेंस प्रणाली ने पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही को नई परिभाषा दी, कोविन, यूपीआई, आभा और डिजी लॉकर जैसे प्लेटफॉर्म अव वैश्विक मिसाल हैं।प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरुआत कर 44 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई और भ्रष्टाचार कम हो गया। आई एम एफ और यू एन पी डी जैसे वैश्विक संस्थानों ने भारत में गरीबी उन्मूलन को लेकर मोदी सरकार के प्रयासों को सराहा है जिनके परिणामस्वरूप लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते खोल कर देश की आम जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फटे कपड़े पहने हुए गरीब व्यक्तियों के जीरो बैलेंस पर खाते खुलवाए तब कांग्रेस ने खूब कहा कि गरीबों के साथ मजाक कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस गरीब को मजाक बनने से बचा रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने उनके शासन काल के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए कहा था कि किसी गरीब के लिए केंद्र से 1 रुपया भेजा जाता है तो उस गरीब के पास केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट के माध्यम से सरकार की हर योजना का लाभ सीधे गरीब को उनके खाते में पहुंचना शुरू किया अब सरकार के पास से 1 रुपया उस गरीब के लिए निकलता है तो पूरा 1 रुपया ही उसके पास पहुंचता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार ने ईजी टू डूइंग बिजनेस को जमीन पर उतारते हुए भारत को 142वीं रैंक से 63वीं रैंक तक पहुंचाया है। व्यापार को आसान बनाने वाली नीतियों के परिणामस्वरूप 2023-24 में 1.80 लाख से अधिक नई कंपनियां भारत में रजिस्टर हुई, इमर्जेंसी क्रेडिट लिंक गारंटी योजना के तहत एमएसएमई को ऋण उपलब्ध कर ₹2.39 लाख करोड़ का एनपीए होने से बचाया और इसके अलावा भारत ने 2024-25 में ₹825 अरब डॉलर से अधिक का वस्तु और सेवा निर्यात कर आर्थिक मोर्चे पर भी विश्व में नए आयाम स्थापित किए। उन्होंने कहा कि भारत पहले आयात आधारित देश था लेकिन अब हम निर्यात को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाना और अवसरों को भरपूर करना भाजपा सरकार का प्रथम दिन से लक्ष्य रहा है। इस प्रतिबद्धता का परिणाम नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले छोटे छोटे काम भी बहुत बड़े लगते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठिन काम को भी सरल तरीके से करने की योजना से अब बड़े से बड़े काम भी सरल लगाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में चंद्रयान-3 की सफलता और अब गगनयान की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि मोदी का नया भारत केवल धरती पर नहीं, बल्कि अंतरिक्ष में भी आगे बढ़ रहा है और यह मोदी सरकार में भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को दिए गए महत्व, उनके हुनर को दिए गए अवसर और उनकी प्रतिभा को दी गई पहचान से ही मुमकिन हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इंफ्रा निर्माण की रफ्तार को नई गति दी है। चिनाब ब्रिज जिसका हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया, विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है। महाराष्ट्र में वधावन पोर्ट परियोजना, ₹7600 करोड़ के निवेश के साथ भारत के व्यापार और समुद्री बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखती है, भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल, ऐतिहासिक पंबन रेल पुल रामेश्वरम से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) घोषित किया गया और पिछले पांच वर्षों में 3600 किमी हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 99% गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं, देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनर्निर्मित किए गए हैं। मोदी सरकार का संकल्प हवाई सफर को देश के आम नागरिक के लिए किफायती बनाना है। उड़ान योजना के तहत न सिर्फ हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई बल्कि आम आदमी के लिए हवाई सफर संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता ही भारत की ताकत है। 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को ₹3.7 लाख करोड़ दिए गए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अब तक ₹1.75 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना ने 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए गए 12 करोड़ शौचालयों ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ₹93,000 करोड़ से 112 सिंचाई परियोजनाएं शुरू हुई हैं, जिससे बारिश पर निर्भरता घट रही है। ई नाम से 1,473 मंडियों को जोड़ा गया है, जिससे व्यापार पारदर्शी हुआ है। किसानों को जीवन को आसान और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करना मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों में से एक रहा है। इस क्रम में फसल उत्पादकता में सुधार के लिए लगभग 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नए मापदंड स्थापित किए और सीओपी 21 के लक्ष्य 9 वर्ष पहले पूरे कर दिखाया कि विकास और पर्यावरण एक साथ संभव हैं। मोदी सरकार में भारत 500 GW नॉन-फॉसिल फ्यूल बेस्ड एनर्जी क्षमता प्राप्त करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ ऊर्जा पर ही नहीं बल्कि बाघों और पौधारोपण पर भी उतना ही ध्यान दिया है। 2022 में भारत में बाघों की संख्या 3682 थी जो कि एक रिकॉर्ड है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत पूरे देश में 142 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पंचतीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को ₹14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना क…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88