जबलपुर दर्पण
पोषण माह में लगा व्यंजन मेला

जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग तहसील बरगी के तत्वाधान है बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार की और प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषण को दूर करने के लिए सही पोषण के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरगी विधायक नीरज सिंह थे। इस मौके पर आंगनबाड़ी सुपर वाइजर सोनम सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजू पटेल, रीना साहू ,सुनीता यादव समेत अन्य कार्यकर्ता व सहायिका शामिल रहीं।



