कांग्रेस पार्षद दल ने किया तिलवारा स्थित नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण । उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुडडू नबी पार्षद अनुपम जैन पार्षद लखन प्रजापति ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायत पर आज तिलवारा स्थित नगर निगम की गौशाला का निरीक्षण किया गौशाला वालों को संभवत किसी के द्वारा जानकारी मिली मिल गई की पार्षद दल निरीक्षण करने के लिए आ रहा है तब गेट पर पहुंचे दोपहर 3 बजे 15 से 20 सफाई कर्मचारी गौशालय के गेट के पास सफाई करते मिले गौशाला का निरीक्षण किया जहां गाय माता की स्थिति कुछ ठीक नहीं दिख रही थी गौशाला की क्लीनिक का निरीक्षण किया जहां पर पाया गया कि एक्सपायरी डेट के केमिकल दवाई वगैरा रखे थे और बीमार गाय मरण स्थिति में पड़ी थी उसके पश्चात पार्षद दल के द्वारा गौ माता के खाने का क्या इंतजाम है तब जहां भूसा रखा जाता है उसे स्टोर को जाकर चेक किया तो पाया की भूसे के अलावा गौ माता को और कुछ भी नहीं दिया जाता ना खाली चुनी है ना कुछ और है इस संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष मिश्रा ने कहा की जल्दी सामान्य आयुक्त महोदय से मिलकर गौशाला की अवस्थाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी और गौशाला में गौ माता को ठीक से रखा जाए उनके खाने पीने के इंतजाम ठीक हो साफ सफाई दवाई इंजेक्शन वगैरा टाइम पर मिले ताकि जो घायल अवस्था में गौ माता आती है उनका संपूर्ण इलाज मिल सके



