Uncategorised

अपने हुनर को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने, युवाओं के लिए सुनेहरा अवसर

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों म.प्र. राज्य कौशल प्रतियोगिता 2025 की कार्यशाला संपन्न हुई। बताया गया कि आईटीआई के द्वारा अपने हुनर को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का एक सुनेहरा मौका भारत कौशल प्रतोयोगिता 2025 का आयोजन किया गया। जहां वर्ल्ड स्किल कॉम्पटीशन 2026 हेतु शासकीय आईटीआई डिंडोरी में कार्यशाला आयोजित (निः शुल्क पंजीयन -www.skillindiadigital.gov.in) साईड से आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि आगामी वर्ल्ड स्किल कॉम्पटीशन 2026 में भारत सहित मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु शासकीय आईटीआई डिंडोरी मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को प्रतियोगिता की रूपरेखा, पंजीयन प्रक्रिया तथा सहभागिता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य एवं वरिष्ठ प्रशिक्षकों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने वर्ल्ड स्किल कॉम्पटीशन की महत्ता बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विश्व स्तर पर तकनीकी दक्षता और कौशल प्रदर्शन का सबसे बड़ा मंच है, जहां विभिन्न देशों के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। प्रतिभागियों में बताया गया कि प्रतियोगिता में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आईटी, कंस्ट्रक्शन, फैब्रिकेशन, ऑटोमोबाइल, वेल्डिंग, कुकिंग, फैशन टेक्नोलॉजी सहित अनेक ट्रेड्स में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। कार्यशाला में छात्रों को पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया समझाई गई तथा चयन की विभिन्न अवस्थाओं जैसे—डिस्ट्रिक्ट लेवल, स्टेट लेवल, नेशनल लेवल तथा अंततः इंटरनेशनल लेवल के बारे में जानकारी दी गई। सत्र के दौरान प्रशिक्षकों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में सहभागिता से न केवल व्यक्तिगत कौशल में निखार आता है बल्कि रोज़गार और करियर के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं। साथ ही भारत जैसे विशाल देश की प्रतिभा को विश्व पटल पर पहचान मिलती है। आईटीआई डिंडोरी के विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इच्छुक छात्र-छात्राएँ निर्धारित समय सीमा में पंजीयन कर आगामी चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उक्त कार्यशाला के अंत में प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “डिंडोरी जिला कौशल विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल करने के लिए संकल्पित है, हमारे युवा वर्ल्ड स्किल कॉम्पटीशन जैसे प्रतिष्ठित मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम शासकीय आईटीआई डिंडोरी में आयोजित किया गया था, उक्त कार्यक्रम में आईटीआई प्राचार्य ओम शरण जांगड़े ने संबोधित करते हुए कहा की युवा हमें देश के भविष्य हैं, हमें युवाओं को आगे बढ़ने का एक सुनेहरा अवसर व र्ल्ड स्किल कॉम्पटीशन 2026 से देना होगा उन्हों ने जिले के युवाओं से अपील की की कौशल प्रतियोगिता में अपना पंजीयन अवश्य कराए। RSETI डिंडौरी के निदेशक ने अपने वक्तव्य में कहा की सबसे बहले हमें 16 से 24 वर्ष के यूवाओं का पंजीयन करवाना है उन्हेब इस अप्रतीं अवसर से जोड़ने का प्रयास करना है क्योँ की वर्तमान में कौशल व हुनर ही अपने आप को प्रदर्शित करने का सर्वोच्च माध्यम है। उक्त कार्यक्रम में RP कुशवाहा युवाओं से अपील की और कहा की आत्मनिर्भर भारत में अपना सुनेहरा अवसर मत गंवाएं, विश्व कौशल प्रतियोगिता में अपना पंजीयन अवश्य करवाएं। कार्यक्रम में आभार में आभार व्यक्त करते हुए इमरान खान (TPO) ने युवाओं से आह्वान किया की अपना पंजीयन अवश्य कराएं एवं विश्व मंच पे अपने प्रदेश एवं देश को गौरवशाली बनाएं।‌उक्त कार्यशाला में शासकीय आईटीआई समनापुर से प्राचार्य जितेन्द्र परतेती, शासकीय आईटीआई बजाग से प्राचार्य विजय केशरवानी, शासकीय आईटीआई से प्राचार्य सोन्हे लाल वलके, शासकीय आईटीआई अमरपुर से सुरेश कुर्वेती RSETI से फैकल्टी ओम मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88