डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

कैशलेश ट्रीटमेंट योजना के तहत पीड़ितों को मिलेगा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने कैशलेश ट्रीटमेंट योजना कि शुरुआत कि गई है। बताया गया कि योजना के तहत पीड़ितों को अब 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज करने कि योजना बनाई गई है। गौरतलब है कि योजना के तहत अस्पताल पहुंचने पर तत्काल इलाज करने की पहली योजना है, इसी तरह इमरजेंसी सेवाओं के लिए एम्बुलेंस, दवाइयां और जरूरी जांच स्कीम में शामिल किए गए हैं। योजना के तहत सर्जरी, आपरेशन की जरूरत पड़ी तो उसका खर्च भी सरकार ही कवर करेगी। इसी तरह मरीज को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करने की व्यवस्था भी स्कीम के तहत ही बनाई गई है। अब इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और मरीजों की समुचित इलाज किया जा सकेगा। जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी सुभाष उईके ने बताया कि इलाज के बाद संबंधित अस्पताल को ऑनलाइन क्लैंप मिलेगा, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन को केंद्र सरकार सहित राज सरकार व सामान्य बीमा कंपनी के द्वारा वित्त पोषित मोटर वाहन दुर्घटना निधि से भुगतान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88