जबलपुर दर्पण

माजिद मंच द्वारा जश्ने मुशायरा एवं पाँच पुस्तकों का भव्य विमोचन

जबलपुर दर्पण | साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘माजिद मंच’ के तत्वावधान में रविवार की शाम इंडियन कॉफी हाउस, कृषि विश्वविद्यालय अधारताल में एक भव्य जश्ने मुशायरा, कवि सम्मेलन एवं पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जबलपुर के प्रसिद्ध शायर ईदु शाह रहबर की पाँच पुस्तकों का लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हज्जन नसीम अफ़रोज़ ने की, जबकि मुख्य अतिथि आचार्य भागवत दुबे रहे।
वरिष्ठ अतिथि के रूप में हाजी क़दीर सोनी, पार्षद ग़ुलाम हुसैन, डॉ. अशफ़ाक आरिफ़, डॉ. रामकुमार रजक, और डॉ. रिज़वान अंसारी उपस्थित रहे। वक्ता के रूप में हाजी फ़ीरोज़ कमाल और वैज्ञानिक डॉ. प्रेम सिंह ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रतिभा पटेल ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन एडवोकेट अहमद वाहिद द्वारा किया गया।
मंच निर्देशिका डॉ. सलमा जमाल ने पुस्तकों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की और स्वतंत्रता सेनानी सैयद क़ासिम अली के योगदान पर प्रकाश डाला। शायर असलम माजिद ने संस्था के भविष्य के साहित्यिक आयोजनों की जानकारी दी।
वहीं माजिद मंच के अध्यक्ष शायर इज़हार जबलपुरी ने संस्था की उपयोगिता और सामाजिक समरसता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर ईदु शाह रहबर ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानी सैयद क़ासिम अली के जीवन, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनकी पुस्तक में सेनानी के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम से जुड़े कई अज्ञात प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। मुशायरे और कवि सम्मेलन में लगभग 25 कवियों ने भाग लेकर अपने कलाम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की रचनाओं में प्रेम, एकता, देशभक्ति और मानवीय संवेदना की गूंज रही।
श्रोताओं ने बार-बार तालियों से कवियों का उत्साहवर्धन किया। जबलपुर की विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और “माजिद मंच” को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88