महाराष्ट्र

दिवाली पर होगा धमाका!

मुंबई जबलपुर दर्पण। एण्डटीवी के शो ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के नए एपिसोड में इस दिवाली हंसी, मजा और किस्मत का धमाल होने वाला है। ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की राजेश उर्फ गीतांजलि मिश्रा ने बताया, ‘‘हप्पू (योगेश त्रिपाठी) को सपना आता है कि मां लक्ष्मी इस दिवाली उनके घर आएंगी। हप्पू को लगता है कि अब उनकी किस्मत चमकने वाली है और वह राजेश को यह बात बताता है। दूसरी तरफ, बेनी (विश्वनाथ चटर्जी), जिसने हप्पू से उधार लिया था और अब पैसे नहीं लौटा पा रहा, उसे एक लॉटरी टिकट दे देता है। हप्पू राजेश को टिकट संभालने के लिए कहता है लेकिन राजेश गलती से टिकट अपनी पैंट में भूल जाती है, और पैंट धुलने पर टिकट खराब हो जाता है। हप्पू के डर से राजेश सच छिपाती है। मनोहर (नितिन जाधव) एक नकली टिकट बनाकर मामला संभालने की कोशिश करता है। लेकिन जब कमिश्नर (किशोर भानुशाली) भी इस प्लान में शामिल हो जाते हैं और एक कथित लॉटरी एजेंट स्टैम्प पेपर और दूसरी कानूनी औपचारिकताओं के लिए 2 लाख रुपये मांगता है, तब मामला और उलझ जाता है। सभी रातोंरात अमीर बनने का सपना देख रहे हैं पर अब सवाल यह है कि क्या यह प्लान वाकई उन्हें अमीर बनाएगा या और गहरी मुसीबत में डालेगा?

‘भाबीजी घर पर हैं‘ की अंगूरी भाबी यानी शुभांगी अत्रे ने कहा, ‘‘दिवाली की सफाई के दौरान अनीता (विदिशा श्रीवास्तव) और विभूति (आसिफ शेख) घर के कामों को लेकर आपस में झगड़ पड़ते हैं। अंगूरी को इम्प्रेस करने के लिए विभूति झूठ बोलता है कि उसने एक क्लीनिंग सर्विस शुरू की है। उसी समय हप्पू उसे बताता है कि कॉलोनी में एक कपल पर डकैत होने का शक है। सफाई करते वक्त विभूति को तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और अंगूरी की डकैतों जैसे कपड़ों में तस्वीरें मिलती हैं। वह डर जाता है और सोचता है कि वे ही डकैत हैं। इसके बाद हंसी भरी गलतफहमियां शुरू हो जाती हैं। विभूति तिवारी और अंगूरी से बचने की कोशिश करता है, जबकि तिवारी अनीता की सफाई की मांगों से परेशान रहता है। लेकिन क्या विभूति का यह खुलासा तिवारी और अंगूरी को डकैत साबित करेगा? या इस दिवाली मॉडर्न कॉलोनी में कोई मजेदार मोड़ आएगा?‘‘

देखिए ‘हप्पू की उलटन पलटन‘, रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ रात 10:30 बजे, हर सोमवार से शुक्रवार सिर्फ एण्डटीवी पर!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88