सुख समृद्धि के लिए महामृत्युंजय जाप का आयोजन

जबलपुर दर्पण । सुहागी इंद्रा नगर स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर में शुक्रवार से सात दिवसीय महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया। विद्वजनों ने क्षेत्र के कल्याण व नगर के सुख समृद्धि की मनोकामना को लेकर सवा लाख महामृत्युंजय का जाप शुरू किया। मंदिर के पंडित अनुराग कृष्ण महाराज ने बताया कि नगर की प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर की महत्ता है और जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल होता है उन्होंने बताया कि यह सवा लाख मृत्युंजय पाठ का जाप प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होता है और यह जाप पांच ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है।



