संविधान, कानून जलाने की बात करने वाले विधायक के खिलाफ बसपा का विरोध प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल सिंह ने विधानसभा के अंदर कानून और संविधान जलाने की धंमकी देने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। आज जबलपुर जिले के अंबेडकर चौक पर बडी संख्या में उपस्थित बसपाईयों ने विधायक बाबू जंडेल सहित कांग्रेस के विरोध में नारे लगाये, साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल से मांग की गई कि भारतीय संविधान को विधानसभा के अंदर जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक को तत्काल विधानसभा सदस्यता से बर्खास्त कर, इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए,वहीं बसपा जोन इंचार्ज बालकिशन चौधरी ने बताया की आज बसपा ने जबलपुर सहित पूरे मध्य प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर विरोध जताया है, यदि कांग्रेस विधायक को तत्काल बरखास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो बसपा फिर उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी, आज हुये विरोध प्रदर्शन में बालकिशन चौधरी, लखन अहिरवार, दिनेश कुशवाहा, राकेश समुंदरे, राकेश चक्रवर्ती, डॉ सतपाल सिंह, भोले शंकर, एन पी गौतेल, रेशमा चौधरी, आशा चौधरी, शेखर चौधरी, महेंद चडडा, दिलीप चंद, अमर चौधरी, बलराम, पवन चौधरी, नरेश चौधरी, आशीष मेशराम, रागनी, सहित उपस्थित रहे।



