सतधारा घाट खेरमाता में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

जबलपुर दर्पण। तहसील के प्रसिद्ध सतधारा घाट स्थित खेर माता परिसर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रमुख रूप से श्रीश्री 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज की उपस्थिति और आशीर्वाद प्राप्त हैं। कथा वाचन का कार्य श्री बनवारी दास जी के शिष्य रामनिवास शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने श्रद्धालुओं को देवी भागवत महापुराण के महत्व और उसकी गहरी शिक्षाओं से अवगत कराया।
इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु, पुरुष और महिलाएं, विशेष रूप से भक्ति भाव से खेर माता मंदिर परिसर में एकत्रित हो रहे हैं। सभी भक्तगण देवी जी की कथा सुनने और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पूरी श्रद्धा और भाव से इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। सतधारा घाट में हो रहे इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में एक गहरी धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना हुआ है, जो श्रद्धालुओं के हृदय में शांति और संतोष प्रदान कर रहा है।



