सेंट अलॉयसियस ऑटोनॉमस कॉलेज जबलपुर में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता पखवाड़ा

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत, निर्वार्चन साक्षरता क्लब, सेंट अलॉयसियस ऑटोनॉमस कॉलेज जबलपुर ने 12 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसके अंतर्गत ‘वोटिंग जैसा कुछ नहीं, मैं निश्चित रूप से वोट करूंगा’ विषय पर शॉर्ट विडिओ, रील विडिओ मैकिंग, टैगलाइन, लोगो क्रिएशन, निबंध लेखन, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन सुश्री भावना टेकाम, डॉ. मेघा तिवारी एवं डॉ. श्वेता लिखितकर द्वारा किया गया।
‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’ विषय पर महाविद्यालय स्तरीय सेमीनार का आयोजन किया गया| सेमिनार में उप-विषयों के रूप में- लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया, मीडिया और तकनीक भूमिका, नौजवानों की भागीदारी, महिलाओं की भूमिका पर छात्रों ने अपने शोध का प्रस्तुतिकरण किया एवं प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन- किया गया|
निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रेरणात्मक फिल्म, गीत, वोटर गाइड, कॉमिक बुक्स एवं इलेक्शन एटलस का व्हाट्सअप एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया गया। साथ ही चुनावी प्रक्रिया विषय पर परिचर्चा हुई, छात्रों ने मतदाता शपथ एवं आगामी चुनावों में मतदान में भाग लेने का प्रण भी लिया| पखवाड़ा का सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. फादर वज़न अरासु के नेतृत्व में और नोडल अधिकारी डॉ. मंदिरा कर के मार्गदर्शन में किया गया।



