जबलपुर दर्पण

गढ़ा में मदरसा अहले सुन्नत का सालाना जलसा संपन्न

जबलपुर दर्पण । उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा स्थित तकिया मोहल्ला में मंगलवार रात्रि 8 बजे मदरसा अहले सुन्नत गढ़ा के तत्वावधान में सालाना जलसा अकीदत और मुहब्बत के साथ आयोजित किया गया।जलसे की शुरुआत हाफ़िज़ शाहरुख और हाफ़िज़ इमरान ने तिलावत-ए-कुरआन पाक से की। जलसे की सदारत हाजी शेख शहादत एवं सरपरस्ती हाजी खलील शाह इंजीनियर ने की !कलीम बाबा की हिमायत तथा मुदर्रिस (शिक्षक) हाफिज नूरूल इस्लाम साहब की कयादत में जलसे का संचालन हाफ़िज़ असद करबलाई ने किया।जलसे में मदरसे के मासूम बच्चों ने पैग़म्बर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (सल्ल.) की सीरत-ए-तय्यबा और आदर्शों पर रौशनी डाली। साथ ही प्रकृति संरक्षण, वृक्षारोपण, देशप्रेम और वतनपरस्ती जैसे विषयों पर भाषण और कौमी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।जलसे के दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रथम श्रेणी (First Division) प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तथा भाषण व गीत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए।इसके साथ ही मानव सेवा में सक्रिय समाज सेवी अरशद कादरी, कादिर खान, नियाज़ मंसूरी, हाफ़िज़ इश्तियाक, मुस्ताक उस्मानी, इरफान मुस्तफाई, नाजिर शाह, आदिल हुसैन, ज़फ़र उस्मानी, मोहम्मद जकी, मोहम्मद अनस और हाफिज जुनैद को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।जलसे के अंत में मुल्क की अमन, सलामती और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई। इस मौके पर मुदर्रिस हाफिज नूरूल इस्लाम साहब, हाजी शेख शहादत (रेलवे), जनाब अहसान खान, कादिर जमाल, अल्हाज मोहम्मद इसहाक सहित गढ़ा क्षेत्र के सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88