मुकेश परौहा कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष बने

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । ढीमरखेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश परौहा को कटनी जिला कांग्रेस सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । मुकेश परौहा लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं । वे जमीनी स्तर पर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं । वे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि व कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सहित अनेक पदों पर रह चुके हैं । मुकेश परौहा समाजसेवा में सक्रिय और मिलनसार स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय हैं । कांग्रेस सेवा दल ने उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है । मुकेश परौहा ने कहा कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि सेवा दल का उद्देश्य समाज की निस्वार्थ सेवा और संगठन को मजबूत करना है ।



