किसानों की परेशानी को लेकर अनुविभागीय अधिकारी की बैठक

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । सिहोरा मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग में बुधवार की शाम 4:30 बजे मीटिंग हाल में सिहोरा एसडीएम पुष्पेंद्र अहाके एवं किसान संघ के पदाधिकारी नंदकिशोर परोहा, गजेंद्र खंपरिया, सुरेश पटेल, मौजूदगी में ई पोर्टल व खाद्य वितरण पर चल रही परेशानियों को लेकर एसडीएम से विशेष चर्चा हुई।
इस बैठक के माध्यम से वर्तमान में खाद्य वितरण व्यवस्था में ऑनलाइन टोकन व्यवस्था पर चल रही गड़बड़ी। ऑनलाइन टोकन नहीं मिलना। कई दिनों से सरवर नहीं मिलना। तूफान चलने और पानी गिरने से धान की फसल 70% गिर जाने और धान पराली नहीं जलाने जैसे किसान के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान एसडीएम पुष्पेंद्र अहाके ने बताया कि खाद्य वितरण पर पूरी निगरानी के साथ प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं। वहीं खाद्य वितरण पर किसी भी प्रकार से अव्यवस्था नहीं होंगी । इस समस्या को लेकर कृषि विभाग के बड़े अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया गया हैं। जिससे इन किसानों को खाद वितरण में कोई भी परेशानी नहीं होगी।
आधे घंटे की वार्तालाप में पदाधिकारी एवं किसानों को ये भरोसा दिलाया गया हैं कि आगे भी कोई भी परेशानी नहीं होंगी।
इस बैठक के दौरान उपस्थित – कृषि अधिकारी जेएस राठौर, भारतीय किसान संघ तहसील सचिव आशीष उपाध्याय,रघुनाथ पटेल, भारत कृषक समाज के किसान अधिकारी रामगोपाल, अशोक पटेल, मुकेश पटेल, रमेश बर्मन अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



