वन विभाग के अधिकारिरयों के साथ माड्ल कोड ऑफ कन्डक्ट संबंधी दिशा निर्देशों को लेकर बैठक

आगामी नवम्बर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के तारतम्य में चुनाव निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने हेतु चुनाव आयोग के निर्देश के परिपालन में आयकर विभाग, आबकारी विभाग, नारकोटिक्स विभाग, जी.एस.टी. विभाग, वन विभाग आदि के साथ माड्ल कोड ऑफ कन्डक्ट संबंधी दिशा निर्देशों तथा क्रास फंक्शनल प्रशिक्षण आज दिनंाक 17/08/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । बैठक मे संयुक्त आयुक्त स्टेट जी.एस.टी. श्री विजेन्द्र कोरी, सहायक आयुक्त आबकारी श्री रविन्द्र मानिक पुरी, सहायक परिवहन अधिकारी श्री पुनीत कुमार श्रीवास्तव, आयकर निरीक्षक श्री उज्जवल दास एवं श्री अजय कुमार व पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा सम्मलित हुये। बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुये निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई
- चुनाव के दौरान नाकों पर जप्त होने वाली नगद राशि के संबंध में आयकर अधिकारियों द्वारा प्रक्रिया के सम्बंध में चर्चा की गई।
- चुनाव के दौरान जप्त होने वाली सामग्री के संबंध में जी.एस.टी. अधिकारी द्वारा उसकी जप्ती, जबाबदारी निर्धारण आदि की प्रक्रिया बताई गई।
- आचार संहिता के दौरान अवैध मदिरा पर की जाने वाली कार्यवाही व रोक के संबंध में विस्तार से आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया।
- आचार संहिता के दौरान आबकारी अधिकारी द्वारा उन रास्तों को चिन्हित करने व उन पर नाके स्थापित करने की बात कही गई जिन रास्तों से होकर अवैध शराब के परिवहन होने की संभावना है।
- आयकर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 20,000/- (बीस हजार रूपये) से अधिक का ट्रांजेक्शन या नगद राशि रखने पर सम्पुष्टि कारक साक्ष्य व तथ्य दिया जाना आवश्यक होगा अन्यथा आचार संहिता के दौरान ऐसे लोगों की राशि जप्त की जाकर विधि अनुसार कार्यवाही प्रस्तावित होगी।
- वन विभाग के अधिकारियों के द्वारा वन क्षेत्र में चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई।
- पुलिस अधीक्षक द्वारा आचार संहिता के दौरान चुनाव से संबंधित कोई भी अवैध गतिविधि के दौरान जप्त राशि, सामग्री के संबंध में सभी विभागों के द्वारा समन्वय बनाकर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
- सभी विभागों के अधिकारी आचार संहिता के दौरान आपस में एक दूसरे से कम्यूनीकेशन करते हुये चुनाव को निर्विघ्न सम्पन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगें।
अंत में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.), द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर निष्पक्ष चुनाव कराने में सभी विभाग अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करते हुये चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्य करने हेतु् निर्देशित किया गया।



