जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्रीश्याम देवाचार्य जी महाराज ने वैदिक सनातन संस्कृति के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया

जबलपुर दर्पण। नियाति के आगे सब नतमस्तक होते हैं, महाराज जी ने सनातन संस्कृति के जागरण के लिए निरंतर कार्य किया है । रामचरितमानस गीता को घर घर जाकर ग्रंथों के ज्ञान और उपदेश को सरल भाषा में पहुंचाया । महाराज जी ने संस्कृत और वैदिक अनुष्ठानों में पारंगत करने के लिए विद्यार्थीयों को वैदिक आचार्य बनाने में महाविद्यालयो का निर्माण किया । श्रीश्याम देवाचार्य जी महाराज ने गुरु परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयत्न किया उक्त उद्गार प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव जी ने कहे । हरियाणा से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानदेव जी महाराज धर्म ज्ञानी कभी मरता नहीं उसका दिया गया ज्ञान सदा प्रकाश बिखेरते रहते हैं । संत श्रीश्याम देवाचार्य जी महाराज सदैव भक्त के ह्रदय में वास करेंगे क्योंकि संत शिष्य को आशीर्वाद में सारा ज्ञान और भक्ति विरासत में दे जाते हैं। मानुष तन को व्यर्थ नहीं करना चाहिए । महामंडलेश्वर स्वामी जगतरामजी महाराज गुरु अपने वचन कर्म और आचरण से शिष्य के लिए अतुलनीय विरासत छोड़ जाते हैं । जीव पर संतों की कृपा से सीधे परमात्मा की संनिधी प्राप्त हो जाती है । संत महात्माओं और महापुरूषों को एकत्रित कर भक्त जनों को दर्शन करवाना मात्र संत का आशीर्वाद है । संत कृपा से ही जीव पल्लवित-पुष्पित हो कर जगत कल्याण के कार्य करते हैं । प्रभु चरणों में पहुंचाने में संत का ही योगदान होता है। महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करना संत महात्माओं का कर्म है। निरंतर समाज का निर्माण करने में सहयोग करना ही संतत्व है ।
साधक संत स्वभाव में जीते है बाकि सभी प्रभाव में जीते है । श्रीश्याम देवाचार्य जी महाराज की पादुका पूजन अर्चन के साथ निर्मलपीठाश्धीश्वर आचार्य ज्ञानदेव सिंह जी महाराज, कौशल किशोर दास जी महाराज, महामंडलेश्वर राधे बाबा जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री केशव दास महाराज, महामंडलेश्वर ब्रजभूषण दास, महामंडलेश्वर श्री हनुमानदास ,डॉ स्वामी मुकुंददास जी महाराज, रामकृष्ण महाराज जगतगुरु डा स्वामी श्रीश्याम देवाचार्य जी की पादुका के साथ संत महात्माओं का स्वागत अभिनंदन आरती प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, डा जितेंद्र जामदार ,प्रभात साहू, पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी, सी ए अखिलेश जैन, रिंकू विज, संदीप जैन, रणवीर सिंह, शिव यादव, डा शिरीष जामदार सहित भक्तों, संस्थाओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन माखीजा, शरद काबरा, विष्णु पटेल, डॉ संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, लोकराम कोरी, संजय तिवारी, रामजी अग्रवाल, रमेश शर्मा, जगदीश साहू, मनोज नारंग, विध्येश भापकर ने नगर की धार्मिक संस्थाओं से पदाधिकारियों के साथ भक्त जनो से उपस्थिति का आग्रह किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88