कन्या छात्रावास परिसर में सामूहिक मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित

निवास जबलपुर दर्पण । कन्या छात्रावास परिसर में सामूहिक रूप से महाविद्यालय कन्या छात्रावास उत्कृष्ट, कन्या छात्रावास अंग्रेजी माध्यम, कन्या आश्रम अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास एवं कन्या आश्रम निवास में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष मंजू रानी कुलस्ते, नगर परिषद उपाध्यक्ष बसंत चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी श्री सी. एल. वर्मा, एस. डी.ओ पी. एच. ई. गरिमा मरकाम, प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास के प्राचार्य पी. के. तिवारी आदि की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस एवं छात्रावास दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें छोटी-छोटी बालिकाओं के द्वारा बहुत ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम का संचालन छात्रावास अधीक्षक शिवरतन सिंह सोयाम के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रभारी अधिक्षिका श्रीमती अर्चना परस्ते ,श्रीमती प्रभा परस्ते ,संकरी मार्को, पुनीत कमल मरावी आदि के सहयोग से सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किए गए। साथ ही आश्रम एवं छात्रावास में आयोजित चित्रकला रंगोली आदि प्रतियोगिताओं के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को एस. डी. एम. श्री वर्मा जी एवं अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया, खेलकूद की विभिन्न विद्याओं में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मंच मैं उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास ,एकीकृत माध्यमिक शाला आमाडोंगरी, अंग्रेजी माध्यम कन्या आश्रम निवास एवं सभी छात्रावासों ,आश्रमों का समस्त स्टाफ एवं शिक्षक गण के साथ-साथ सभी छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।सर्वप्रथम मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ आज का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया पूजन अर्चन उपरांत सभी अतिथियों का स्वागत सभी छात्रावासों की पालक शिक्षक समिति के अध्यक्षों का स्वागत वंदन और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों बच्चों औरअभिभावकों के साथ सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया बच्चियों को विशेष भोज करवाया गया।


